कब्र से शव निकालकर कर लिया किडनैप, मांगी फिरौती !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_654.html
चीन में अपहरण और फिरौती का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक कब्रिस्तान से कई शव गायब हो गए। ये शव किसी अपहरणकर्ता गिरोह ने कब्र से गायब किए थे और कब्र के पास अपना मोबाइल नंबर छोड़ दिया था।
उस नंबर पर फोन करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने कहा कि वो शव लेकर जा सकते हैं, पर इसके बदले उन्हें फिरौती की रकम चुकता करनी होगी। शव को किसी तरह की छति न पहुंचे और उसका अपमान न हो, इसलिए लोग बिना कुछ कहे फिरौती भी चुका देते हैं।
ताजा मामला चीन के हेनान प्रांत का है। जहां जिंयान शहर में लिऊ नाम की महिला के पति का शव कब्र से गायब हो गया। लिऊ ने बताया कि उसके पति के साथ वाली कब्र से भी शव गायब था और वहां एक पर्ची मिली। जिसमें एक नंबर लिखा था। उन्होंने जब उस नंबर पर फोन किया, तो उसने 20 हजार युआन चुकाने का कहा। जिसके बदले में अपहरणकर्ता शव को वापस कर देते।
लिऊ और उनके परिवार ने अपहरणकर्ताओं को 20 हजार युआन पहुंचा भी दिए, पर अपहरणकर्ताओं ने शव वापस नहीं किया, बल्कि और भी 20 हजार युआन की मांग कर दी। जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस से संपर्क साधा।
हेनान पुलिस ने कहा कि वो अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये काम संगठित तौर पर कोई गैंग कर रहा है। जिसमें बदमाश सुनसान कब्रों से शवों को गायब करके फिरौती वसूल रहे हैं। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई भी अपराधी नहीं लगा है।

