प्रतापगढ़ में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_873.html
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गुरुवार शाम को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों की फायरिंग में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि एक शराब की दुकान में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। तभी पुलिस वहां पहुंच गई। बदमाशों ने सीधे इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा कि सस्पेंड इंस्पेक्टर अमित सिंह वैष्णवी होटल में रुके थे। होटल के नीचे स्थित सरकारी शराब की दुकान में कुछ बदमाशों के हंगामा करने और गोली चलाने पर अमित सिंह मौके पर पंहुचे। उनकी बदमाशों से कहासुनी हुई। उन्होंने बदमाशों से मुकाबला किया। तभी बदमाशों की एक गोली अमित सिंह को लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। गोलीबारी की चपेट में दो और लोग आए हैं।
कुछ दिनों पहले एक वकील की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर अमित सिंह सस्पेंड हुए थे। कोतवाली से कुछ दिनों के लिए सस्पेंड होने के बाद भी उन्होंने ड्यूटी निभाई ।

