aajtaktimes

इंदिरा गांधी का विरोधी भी लोहा मानते थे- पुनिया

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी | भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी विलक्षण प्रतिभा की धनी महिला थी । वह देश की अमूल्य धरोहर ही नहीं हमारी विरासत है, उनमे निर्णय लेने की अदभुत क्षमता थी । जिसके चलते उनके विरोधी भी उनका लोहा मानते थे । 1974 में राजस्थान के पोखरण में भूमिगत परमाणु परीक्षण करके भारत को दुनिया का सबसे नवीनतम परमाणु शक्तिघर बनाने का श्रेय श्रीमती गांधी को जाता है, वही देश में हरित क्रांति योजना चलाकर खाधान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने का सम्पूर्ण योगदान इंदिरा जी को जाता है । आज उनकी जयंती के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ दुनिया की महान नेता देश की गौरव पूर्ण प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को दिल की गहराईयो से याद करके श्रद्धासुमन अर्पित करते है ।
उक्त उदगार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के चेयरमैन / राज्यसभा सांसद  पी एल पुनिया ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अपने ओबरी आवास पर श्रीमती गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात कांग्रेस परिवार के बीच व्यक्त किये ।
सांसद पी. एल. पुनिया ने कहा की भारत की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में लौह महिला इंदिरा जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी । देशभक्ति से ओत प्रोत प्रियदर्शनी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवा लिया और अपने अंतिम दिनों में उन्होंने कहा की विघटनकारी ताकतों से कोई समझौता नहीं होगा अगर मेरी जान भी चली जाती है, तो जाये मेरे खून का एक-एक कतरा इस महान देश को मजबूती देगा, ऐसी महान आत्मा की जयंती के अवसर पर हमें गर्व की अनुभूति होती है कि इस देश की एकता और अखंडता से प्यार था ।
सांसद आवास व कांग्रेस कमेटी पर भारत की स्व. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर नमन करने वालो व उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष मो. इरफ़ान, दिशा चैम्बर, महिला अध्यक्ष मंजू दिक्सित, के सी श्रीवास्तव, कमल भल्ला, ज्ञानेश शुक्ला, राम हरख रावत, अकील अंसारी, दानिश शोएब खान, मो. अकरम, सिकंदर रिज़वी, आशुतोष श्रीवास्तव, हरिशंकर रस्तोगी, राजेन्द्र सोनी, अनिल सोनी, मो. फैसल, बन्टी यादव सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे ।

Related

UP 7805162758539693866

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item