aajtaktimes

गोपाष्टमी के अवसर निकाली गयी पद यात्रा

अजमी रिज़वी 
जैदपुर बाराबंकी। गोपाष्टमी के अवसर पर बंशीधर गौशाला बीबीपुर जैदपुर में एक शोभा यात्रा निकाली गयी। जिले में हो रही गौवंश हत्याओं के विरूध पिछले कुछ वर्षो से बंशीधर गौशाला बीबीपुर जैदपुर के सामाजिक संगठनों द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव के पावन अवसर संत स्वागत गोपूजन के मौके पर थाना चौराहे से शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसका स्वागत जगह-जगह होने के साथ साथ नगर पंचायत कार्यालय के सामने चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया यात्रा बीबीपुर तक पैदल जाकर समाप्त किया गया और गो रक्षा के लोगों से अपील की किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रषासन भी मौजूद रहा।
निकली गो रक्षा शोभा यात्रा

जैदपुर बाराबंकी। कस्बा जैदपुर के थाना चौराहे से गो रक्षा शोभा यात्रा निकाली गयी इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता की सुरक्षा के लिये लोगों जागरूकता फैलाना होगा। हिन्दू धर्म के अनुसार गाय के प्रत्येक अंग में अलग-अलग देवताओं का वास होता है। किन्तु पिछले कई वर्षो में गाय की संख्या में बहुत कमी हो गयी है। गौ संरक्षण हेतु मनोज, सोन द्वारा बीबीपुर में गौशाला खोला गया है। थाने चौराहे से आरम्भ शोभा यात्रा बीबीपुर में समाप्त हुयी इस यात्रा में हरिद्वार के संत अभया नन्द सरस्वती जी महाराज दृसहित दर्जनों साधू संयासी शामिल रहे। यात्रा के दौरान थाने चौराहे पर गिरजा शंकर गुप्ता मंगाताल पर मनीष सोनी नगर पंचायत के सामने चेयरमैन रियाज अहमद बडी बाजार मे दिवेश कुमार, दीपक, उमॉकान्त मन्नु पहलवान, राजन बकशोर ने माल्यापर्ण कर सभी साधू संयासियों की आरती उतारकर स्वागत किया गया।  इस अवसर पर पं0 सज्जन, शम्भू साोनी, घनश्याम दास, कपिल, राजू वर्मा, विशाल जायसवाल, पुनवासी, अजमी रिजवी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related

UP 7252927150193208744

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item