चौदह कोसी परिक्रमा को चेयरमैन ने दिखायी हरी झण्डी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_445.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिये आज जैदपुर से सैकड़ों की पदयात्रा को जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने झन्डी दिखाकर रवाना किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा करने के लिये कस्बे के मोहल्ला लोधपुरवा शरीफाबाद से सैकड़ों युवाओं का जत्था अयोध्या की पद यात्रा के लिये रवाना हुआ। पदयात्रा करने वाले सभी युवाओं को चेयरमैन रियाज अहमद ने आशीर्वाद देते हुये झन्डी दिखाकर रवाना किया। सभी पद यात्रा करने वाले लोग अयोध्या पहुॅचकर 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होगे। इस अवसर पर सभासद जेपी वर्मा, बनवारी लाल लोधी, जगदीश मौर्या, राम सिंह, मंशाराम, अजमी रिजवी, जाकिर हुसैन, शहाबुददीन सिददीकी, सर्वजीत सहित भारी संख्या में लोग मोजूद थे।

