aajtaktimes

धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबन्धक कमेटी एवं
साध-संगत ने सिक्खांे के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का
प्रकाशोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। नागपुर से आये ज्ञानी भाई अजीत
सिंह रौशन एवं उनकें साथियों द्वारा गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दीवान
सजाया गया। ‘‘एक बाबा बाबा अकाल रुप दूजा रबाबी मरदाना’’, ‘अव्वल अल्लाह
नूर उपाया कुदरत के सब बन्दें‘, ‘‘नाम मिले ता जीवा, नानक मिले ता
जीवा,’’ ‘‘जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देेवे’’, शबद कीर्तन गा के
गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित साध-ंसंगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। तथा
गुरु नानक जी के जीवन से जुड़ी हुई कथाओ का वर्णन भी किया। तथा उनके
द्वारा दिये गये मार्गाे एवं रहतां के बारे मे भी बताया। मंच का संचालन
सरदार मोहन सिंह ने किया। स्थानीय हजूरी रागी जत्था भाई अरविन्दर ंिसंह
जी द्वारा भी कीर्तन जस गायन किया गया। उसके बाद स्थानीय बच्चों ने गुरु
महाराज के विषय पर सगोष्ठी करते हुए कीर्तन किया। प्रकाश पर्व पर प्रधान
सरदार स्वर्ण सिंह एवं खंजाची सरदार प्रेमपाल सिंह ने अपने विचार
साध-संगत के बीच व्यक्त कियें। गुरुद्वारा परिसर शबद-कीर्तन की गूंज से
भक्ति के वातावरण में डूबा हुआ था। सभी युवा सिक्खों द्वारा गुरु घर में
आने वालें प्रत्येक श्रद्धालुओ की मन से सेवा की जा रही थी। जिसको देखकर
सभी के दिल में सेवा का भाव उत्पन्न हो रहा था। प्रकाशोत्सव के मौके पर
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र व पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने
गुरुद्धारे पहुंचकर मत्था टेका। और सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस
मौके पर गुरुद्धारा प्रबन्धक कमेटी के द्वारा जिलाधिकारी व एस0पी0 को
सिरोपा भेटं किया गया। तो वही बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री हिसाल
बारी किदवई भी गुरुद्धारा परिसर मेे मत्था टेकने पहंुचे। कई राजनीतिक दलो
में सपा सदर विधायक सुरेश यादव, प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा पहुंचकर
मत्था टेका। समाप्ति के उपरान्त सभी लोगो ने पक्ंित में एक साथ बैठकर
ग्रहण किया। तो वही गुरुद्धारा प्रबन्धक कमेटी कोषाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह
ने बताया कि शाम 7 से 10 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया
जायेगा। समाप्ति के बाद चाय का लंगर वितरित होगा।

Related

UP 7997509319285883521

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item