aajtaktimes

देव दीपावली पर प्रतिमा विसर्जन घाट पर होंगे भव्य कार्यक्रम

जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट नखास की बैठक नवदुर्गा शिव मंदिर पर नवचयनित अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां प्रबन्धकारिणी की घोषणा हुई। घोषणा के अनुसार संरक्षक मण्डल में दिवाकर सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, निखिलेश सिंह, डा. क्षितिज शर्मा, अरूण त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, प्रदीप अस्थाना, शशांक सिंह रानू, महेन्द्रदेव विक्रम, डा. रजनीकांत, डा. संजय पाण्डेय, डा. ओपी पाण्डेय, मुन्ना ओझा, उमेश श्रीवास्तव हैं। इसके अलावा अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के साथ महासचिव आनन्द अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मोती लाल यादव, उपाध्यक्ष आलोक सेठ, अमित श्रीवास्तव, अंकित सिंह, मनीषदेव, सचिव राजन अग्रहरि, अनिल साहू, विजय गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव अभिषेक मयंक, संगठन सचिव लालमन निषाद, पंकज शुक्ला, अनिल अग्रहरि, संदीप सेठी, लेखा परीक्षक राजकेशर यादव, प्रवक्ता विकास शर्मा, आलोक वैश्य, मीडिया प्रभारी ऋषिकेश श्रीवास्तव, सहायक प्रभारी कृष्ण कुमार हैं। साथ ही गौतम सोनी, आशीष गुप्ता, पुष्कर श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, राजकमल, सतीश सिंह, लालचन्द निषाद, विष्णु सेठ, डा. राजवीर सिंह, अवनीन्द्र तिवारी विशिष्ट सदस्य मनोनीत किये। इस दौरान बताया गया कि 25 नवम्बर को देव दीपावली समारोह है जिसके अन्तर्गत भव्य दीपोत्सव, मां गोमती की आरती, आकाशदीप सेनानियों के नाम, आतिशबाजी प्रतियोगिता, पुष्प सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम होंगे जहां उपस्थित होने के लिये अपील की गयी।

Related

news 2570694046089283280

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item