aajtaktimes

बिहार चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग शुरू, इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान 9 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान होना है। जिन 9 जिलों में वोटिंग होगी, उनमें मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और दरभंगा शामिल हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस चरण में कुल 827 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें 769 पुरुष उम्मीदवार, तो 58 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में करीब 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, बीमा भारती और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

Related

पटना 8249660295887357167

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item