aajtaktimes

आज भी भारत नहीं लाया जा सकेगा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन

इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आज भी भारत नहीं लाया जा सकेगा। छोटा राजन को भारत में लाने की तैयारियां हालंकि पूरी हो चुकी हैं लेकिन बाली में ज्वालामुखी फटने के कारण स्थानीय एयरपोर्ट आज भी बंद हैं जिसके चलते छोटा राजन को आज भी भारत नहीं लाया जाएगा।
बता दें कि भारत आने पर राजन को दिल्ली में रखा जाएगा या मुंबई इस पर अभी संस्पेंस बना हुआ है। छोटा राजन पर मुंबई में सबसे अधिक मामले दर्ज हैं इसलिए संभावना है कि उसे मुंबई की ऑर्थर जेल में रखा जाए। छोटा राजन को दाऊद की गैंग से संभावित खतरे को देखते हुए उसे अंडा सेल में रखा जा सकता है। जहां पर आतंकवादी अजमल कसाब को रखा गया था।

Related

छोटा राजन 8889509297296374499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item