aajtaktimes

बिहार: महा-गठबंधन के आगे ठंडी पड़ी 'मोदी लहर', नीतीश कुमार लगाएंगे हैट्रिक

बिहार के सीएम नीतीश कुमार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्य विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 179 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है। वहीं बीजेपी ने 58 सीटों पर बढ़त दर्ज की है।
179 सीटों में से जेडीयू 73, राजद 80 और कांग्रेस 26 पर विजयी है। वहीं एनडीए की 58 सीटों में से भाजपा को 51, हम को 02, एलजेपी को 03 और रालोसपा को 02 सीटें मिली है। वोटों की गिनती के शुरुआत के डेढ घंटे तक बीजेपी ने महागठबंधन पर बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजी पलट गई।
बिहार के स्वाभिमान की हुई जीत
नतीजों के बाद हुई पहली प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश ने कहा, 'बिहारवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लोगों की जीत है। यह बिहार के स्वाभिमान की जीत है।' महागठबंधन ने एक रहकर काम किया है। बिहार के विकास के लिए हम आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे।'
विपक्ष का करते हैं सम्मान
नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे मन में किसी के लिए कोई दुर्भावना नहीं रहेगी।  चुनाव के दौरान चाहे जो कुछ भी हुआ हो, हम अपने काम में उस से प्रभावित नहीं होंगे। हम सकारात्मकता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा- हम विपक्ष का सम्मान करते हैं, हम बिहार के विकास के लिए आम सहमति के साथ करेंगे।
RSS के प्रचारक है प्रधानमंत्री
वहीं पीसी में लालू यादव ने कहा कि बिहार में कोई झंझट नहीं है, अब असली झंझट हम दिल्ली की गद्दी पर करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री सिर्फ नाम के है, असल में वो संघ के प्रचारक है। समाज में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश हुई थी लेकिन, बिहार के लोगों ने ऐसे प्रयासों को मात दे दी।
बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे
चुनावी जीत के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा- नीतीश जी बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में कार्य करते रहेंगे, हम दोनों (नीतीश-लालू) साथ मिलकर बिहार को विकास के पथ पर लाएंगे। BJP को उखाड़ फेंकने के लिए जन आंदोलन करेंगे। नीतीश सरकार चलाएंगे, हम देश में घूमेंगे।

Related

World 4152080872788882899

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item