aajtaktimes

इस युवक से नाम पूछोगे तो जवाब में मिलेगी गाली!

ऑस्ट्रेलिया के इस युवक का नाम अगर दुनिया का सबसे अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण नाम कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। ऐसा नाम जिसे सुनते ही सामने वाला हैरान रह जाए और उसके मुंह से निकले... क्या कहा?
जी हां, अपने नाम से परेशान इस युवक ने अपनी व्यथा फेसबुक पर शेयर की। हालांकि फेसबुक पर भी उसे कम जलील नहीं होना पड़ा। उससे बार-बार कहा जाता है कि वो अपने असली नाम से अकाउंट बनाए क्योंकि किसी को इस बात पर यकीन नहीं होता कि इस युवक ने जिस नाम से अकाउंट बनाया है वो किसी का असली नाम भी हो सकता है।
अब इस युवक ने अपने पासपोर्ट की फोटो ही फेसबुक पर पोस्ट कर दी है। उसने लिखा है कि कोई भी मेरी बात पर यकीन नहीं करता कि ये मेरा नाम है इसलिए ये फोटो शेयर कर रहा हूं। क्या ये इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि मैं मुस्लिम हूं!
दरअसल इस युवक के नाम की स्पेलिंग है Phuc Dat Bich लेकिन जब इस नाम को पुकारा जाता है तो ध्वनि निकलती है फक दैट बिच जो कि एक गंदी गाली है। यही वजह है कि जब भी ये शख्स अपना नाम बताता है तो सामने वाला हैरानी और हिकारत के मिश्रित भाव से उसे देखता है।

Related

World 4347323507842070524

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item