aajtaktimes

बिहार : मोदी सरकार से कई मंत्रियों की होगी छुट्टी !

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बुरी तरह हार होने के बाद शीर्ष नेताओं को मंथन की जरुरत सताने लगी है। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं पीएम मोदी के कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। बीजेपी की बिहार में होने वाली शिकस्त की गाज राज्य से आने वाले मंत्रियों पर गिर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में हुई हार के बाद से केंद्रीय नेतृत्व और मोदी सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री उऩ मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं, जो उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि गौकशी और दादरी घटना पर गैरजिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं की भी छुट्टी हो सकती है।

बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री

रामविलास पासवान (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री)  
राधा मोहन सिंह (कृषि मंत्री)
रविशंकर प्रसाद (संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री)
गिरिराज सिंह (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री)
उपेंद्र कुशवाहा ( HRD मंत्रालय में राज्यमंत्री)

शीतकालीन सत्र के बाद बदलाव

बिहार में हुई चुनावी हार के बाद मोदी सरकार के मंत्रियों और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बीच चर्चा हुई। सरकार और पार्टी का ध्यान अब असम में 2016 और यूपी में 2017 में विधानसभा चुनाव पर हैं। इसे देखते हुए बिहार से आने वाले कुछ मंत्रियों की जगह यूपी और असम के नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। शीतसत्र के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव किया जा सकता है।

Related

news 6085196433137586798

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item