aajtaktimes

डीएम-एसपी ने मतदाताओं के साथ किया सीधा संवाद


   
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी और आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 को सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत दर्जनों गांवों में मतदाताओं के साथ बैठक करके उनसे सीधा संवाद किया गया। देखा गया कि विकास खण्ड सिकरारा, मडियाहूं व बरसठी के क्षेत्रों में गोष्ठी की गयी जहां चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी गयी। इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य मौजूद रहे।

Related

UP 1344818326469821908

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item