aajtaktimes

किसानों की समस्याओं पर गर्वनर से मिले BJP किसान मोर्चा के पदाधिकारी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के किसानों की समस्याओं खासकर सूखा ग्रस्त जनपदों के
पात्र किसानों को मुवावजा नहीं दिया जा रहा है। उप्र सरकार केवल उन्हीं
किसानों को मुवावजा दे रही है जो सत्ता के चहेते लोग है। गन्ना किसानों
के बकाये तथा बन्द चीनी मिलों को चालू किये जाने तथा किसानों की तमाम
समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा
वर्मा तथा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू की अगुवाई
में एक प्रतिनिधि मण्डल महामहिम राज्यपाल से मिलकर जानकारी देते हुए
किसानो की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग रखते हुए एक
ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गयी कि बाराबंकी जनपद मे तीन-तीन मंत्री
रहते किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे प्रदेश का किसान त्रस्त
है। गन्ना किसानों के लगभग 3200 करोड़ के बकाये का भुगतान राज्य सरकार
नहीं कर रही है। जबकि यह रूपया ब्याज सहित किसानों को मिलना चाहिए। सूखे
तथा कहीं-कहीं ओला ग्रस्त से नुकसान फसल का मुवावजा पात्र किसानों को
नहीं मिल पा रहा है। गन्ना उपज की लागत मूल्य 300 रूपये निर्धारित है जो
फसल लागत से काफी कम है इसे कम से कम 400 रूपये किया जाना चाहिए। अपने
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सूखा ग्रस्त जनपदों के किसानोे के बकाया
ऋण को पूरा मांफ किया जाये तथा वसूली पर तत्काल रोग लगाई जाये। सिद्धू ने
राज्यपाल महोदय को अवगत कराते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद राजधानी से सटा
होने के कारण हमेशा यह जनपद अपेक्षित रहता है। इस कमी को दूर करने की
मांग की। राज्यपाल महोदय ने किसानों की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द
निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष
सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, केके सिंह,
राजेश शुक्ला, राहुल चन्देल, शारदा नन्द सिंह, रामबाबू द्विवेदी, सुजीत
सिंह टीका तथा देवेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3771225519686292489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item