aajtaktimes

दबंगो ने गर्भवती महिला को पीटा

अजमी रिज़वी 
जैदपुर बाराबंकी। खाली खेत से निकलने पर हुये विवाद में महिला की जमकर पिटाई करने के बाद बांका दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले के विरूध जैदपुर थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। ग्राम सतांवा निवासी रनजीत व उसकी पत्नी किरन देवी को शंकर पुत्र शम्भुए सर्वेश आदि लोगों लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। तहरीर में ये भी आरोप लगाया गया कि महिला गर्भवती जिसे काफी चोटें आयी। पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण कराकर जॉच पड़ताल जारी है।
लेन देन के विवाद में दबंगो ने पीटाए मौत
बाराबंकी। मोहम्दपुर खाला थाना क्षेत्र में पैसे के लेन देन को लेकर हुई मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी। संघर्ष में घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गुड़ियनपुरवा में भवन लाल व रामकिशुन के बीच पैसे का लेन देन था। जिसे लेकर सोमवार की शाम दोनो में विवाद हो गया। दोनो में विवाद होता देख गांव के ही शिवकुमार पुत्र रामेश्वर ने पहुंचकर विवाद समाप्त कराया। इसी को लेकर मंगलवार को भवनलालए सुधीरए अन्नूए रमेश आदि ने शिवकुमार को घेर लिया और जमकर ईंट पत्थर लात घूसों से पीटा। बचाने आये भतीजा राहुल को भी दबंगो ने जमकर धुनाई कर दी। गम्भीर चोटों के चलते शिवकुमार ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। जबकि भतीज राहुल का इलाज सीएचसी सूरतगंज में चल रहा है। इस मामले में मोहम्मदपुर खाला थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती शाम मारपीट की घटना संज्ञान में आयी थी पुलिस टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने शराब के नशे में मारपीट होने की बात बतायी थी। मृतक पुलिस टीम के सामने नही आया था। मृतक के भाई ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। गैर इरादतन मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Related

UP 8576763518748301276

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item