aajtaktimes

नातिया मुशायरा आयोजित

अजमी रिज़वी

जैदपुर बाराबंकी। मोहल्ला वसीनगर जैदपुर देहात में प्रधान पद के उम्मीदवार मो0 शब्बीर  द्वारा एक शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसकी निजामत मोल्वी अजीज साहब ने किया मुशायरे में इब्ने वफा सहित कई नामचिन्ह शोअराओं ने अपना अपना कलाम पेश किया महफिल देर रात तक सजी रही और दादो तारीफ की बौछार के साथ इनामात का सिलसिला जोरों पर रहा। इब्ने वफा का ये कलाम बहुत ही पसंद किया गया। गमे हुसैन मनाने से रोकता होगा। वो बदनसीब यही पर कही छूपा होगा। वो कर्बला की जमी पर जो मारका होगा। जिधर हुसैन रहेगे उधर खोदा होगा। इस अवसर पर मो आलम,  मेराज, कमरूददीन, अय्यूब मुस्लिम, मो शफीक, मतीन, मुशताक, मुनव्वर, शमीम साकिर, सईद अहमद, जकीउल्ला मुशताक निसार अहमद,  सलीम फकरूददीन, सगीर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related

UP 7544510546129141059

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item