aajtaktimes

जामिया इमाम जाफर सादिक में इमाम हुसैन की शहादत की याद में खमसा मजालिस में जुटे हज़ारो लोग

जौनपुर । हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक में खमसे की मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना तहज़ीबुल हसन साहब क़िबला ने वाक्याते कर्बला को ब्यान करते हुए कहा की कर्बला की जंग में हज़रत इमाम हुसैन के छोटे भाई गाज़ी हज़रत अब्बास अलमदार का यज़ीदियो ने दोनों हाथ काट कर शहीद कर दिया । मसाएब का ये मंज़र सुनकर लोग दहाड़े मारकर रोने लगे । मजलिस के बाद अंजुमन शमशीरे हैदरी ने नौहा व मातम किया । पेशखानी शोला जौनपुरी ने किया । इस मौके पर मदरसा के प्रमुख धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी साहब क़िबला , मौलाना फज़ले मुमताज़ साहब , मौलाना अहमद अब्बास , मौलाना बाकिर रज़ा खान , मौलाना आसिफ रज़ा ,  शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , मिर्ज़ा जावेद सुलतान , वकार हुसैन , असगर ज़ैदी  , तहसीन शाहिद , मुन्ना अकेला के साथ हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Related

UP 3091458658782440463

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item