aajtaktimes

प्रधानी की बलिबेदी पर चढ़ी नवविवाहिता मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

 अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में दहेज दानवों ने एक नवविवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्यारे दहेज की रकम से प्रधान बनने का सपना देख रहे
थे। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर, जेठ, जिठानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर थाने के जमीना गांव निवासी चन्द्र प्रकाश वर्मा ने अपनी पुत्री 24 वर्षीय रेखा वर्मा का विवाह वर्ष 2013 में रामनगर थाने के अशोकपुर चाचू सरायं निवासी बाल गोबिन्द पुत्र हरिशंकर के साथ किया था। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल के लोग आये दिन दहेज की मांग करते थे। जिसे यथा सम्भव पूरा भी किया जाता था। वर्तमान में
प्रधानी लड़ने के लिये दो लाख रुपये मांग कर रहे थे। पांच दिन पहले 50 हजार दिया भी था इसके बाद भी बीती शाम जालिमों ने रेखा की हत्या कर दी।
मायके वालों के मुताबिक रेखा की गर्दन पर गला घोटने के निशान मौजूद थे।
मृतका के पति ने जरुरी काम कह कर बुलाया तो रेखा की लाश देखने को मिली ससुराल के लोग पुलिस के पहुंचने पर फरार हो गये। मृतका के पिता ने पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिये तहरीर दिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Related

UP 1287232823968150021

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item