प्रभाष जी ने समाज को साहित्य से जोड़ने का काम किया: हेमन्त
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_773.html
अजमी रिज़वी
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत हुये प्रभाष जोशी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित
बाराबंकी। प्रख्यात पत्रकार एवं लेखक हेमंत शर्मा को गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा प्रभाष जोशी पत्रकारिता सम्मान से विभूषित किया गया। इस मौके पर गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस नेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता पाटेश्वरी प्रसाद, समाजसेवी हरीश सहगल, मृत्युंजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर श्री शर्मा ने बताया कि हेमंत शर्मा हिन्दी पत्रकारिता में प्रभाष जोशी की परम्परा के व्यक्ति हैं। जिन्होने अपने कई लेखों, संवादो एवं विचारों से हिन्दी पत्रकारिता को नया आयाम दिया। उन्होने द्वित्योनास्ति-कैलाश मान सरोवर की यात्रा वृतांत पर पुस्तक लिखी। यही नही तमाशा मेरे आगे जैसे साहित्य की रचना कर अपनी प्रतिभा का सही स्वरुप प्रस्तुत किया। श्री शर्मा ने कहा कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी जयन्ती पर हेमन्त शर्मा को प्रभाष जोशी पत्रकारिता सम्मान से विभूषित किया जाना था लेकिन किन्ही कारणवश वह कार्यक्रम में शामिल नही हो सके। जिस कारण दिल्ली स्थित उनके आवास पर उन्हे सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि हेमंत शर्मा गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। उनका गांधी लोहिया के विचारों के प्रति आस्था ही उन्हे समाजवाद का अनुयायी बनाती है। हेमन्त शर्मा कई समाचार पत्रों में प्रमुखता से अपने लेखन के माध्यम से वर्तमान पत्रकारिता जगत में नया कीर्तिमान हासिल किया है। यही नही उन्होने हिन्दी पत्रकारिता को बढ़ाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के उत्साह वर्धन में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान समय में वह इण्डिया टीवी के सम्प्रति निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान पाकर भावविभोर हुये हेमंत शर्मा ने कहा कि प्रभाष जोशी की स्मृति में जो सम्मान मुझे दिया गया वह ऐतिहासिक एवं दुलर्भ है। यह सम्मान वाकई में पत्रकारिता के क्षेत्र का एक ऐसा स्तम्भ है जो समाज को साहित्य से परस्पर जोड़ने का काम करती है। आज के समय में हिन्दी पत्रकारिता के साथ-साथ निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरो का महत्व बढ़ गया है।

