युवाओं ने किया गोप का भव्य स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_373.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मोहल्ला बेगमगंज में सभासद मुस्तैहसन जुबैर जिम्मी के आवास पर काबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप का सैकड़ों बुजुर्गांे व नवजवानों ने स्वागत किया गोप के काबीना मंत्री बनाये जाने पर अवाम मंे जबरदस्त खुशी का माहौल दिखा। बेगमगंज के बुजुर्गों ने सभासद जिम्मी के साथ मिलकर पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वागत अभिनन्दन किया और दिखा दिया कि समाजवादी पार्टी का गढ़ कल भी समाजवादी था आज भी है और आगामी वर्ष 2017 में भी रहेगा। ऐसे भव्य स्वागत ने माननीय अरविन्द सिंह गोप का मन मोह लिया उन्होने कहा कि बुजुर्र्गाें का आशीर्वाद मुझे हमंेशा से मिलता रहा है मगर जो नौजवान पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा रखे हुए हैं और पार्टी को निरन्तर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूँ। खास तौर पर सभासद जिम्मी ने निरन्तर अपने कार्यों से पार्टी की मजबूती के लिए कदम कदम पर पार्टी को मजबूती दी है और जो अपना भौमूल्य योगदान दे रहे हैं मैं उनके साथ जुड़े सभी नौजवानों और बुजुर्गों का शुक्र गुजार रहूँगा। इस भव्य स्वागत समारोह में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह वरिष्ठ नेतागण, इजहार हुसैन, डा0 हरिनाम सिंह, हश्मत अली गुड्डू, अजय वर्मा अज्जी, सरताज चौधरी, एवं काजी सईद अहमद रज्जाकी, हाजी कलीम, मौलाना बदरुल हसन, मो0 इनाम, तारिक जीलानी, रेहान अहमद रिजवी, मो0
नसीम खान, फजल इनाम मदनी, एडवोकेट मो0 सैफ सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहेे।
