फ्रांस में हुई आंतकी घटना में मारे गये लोगो को दी गई श्रद्धाजंलि
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_357.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फ़्रांस मे हुई आतंकवादी घटना व रक्का शहर में हुई हवाई बमबारी मे मारे गये लोगो को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए शहर के शट्टी बाजार स्थित पानी टंकी के पास श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल के नगर अध्यक्ष व टीम इंसानियत प्रमुख सुजीत कुमार शाह ने कहा कि यह उचित नही, किसी एक व्यक्ति की सजा पूरी कौम को दी जांए। आज विकास के नाम पर लोगो को ठगा जा रहा है। विकास प्रेम मे होना चाहिए न की हथियारो में। हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई ये सब भारत के चार धर्म नही, बल्कि भारत के मजबूत स्तम्भ है। जिन्होने समय-समय पर देशहित में अपना बलिदान देकर यह सिद्ध कर दिया है। कि समय आने पर भारत माता के लिए अपना सर्वस्त्र न्यौछावर कर देंगे। टीम इंसानियत का मानना है कि विरोध उन लोगो के खिलाफ है जो आंतकवाद को किसी एक मजहब से जोड़ते है। पूर्व एमएलसी गयासुद्दीन किदवई ने कहा कि आंतकी हमला सभी के लिए घातक है। जिसका पूरजोर विरोध करना चाहिए। श्रद्धाजंलि सभा के बाद विरोध प्रदर्शन भी किया गया। जो शहर के मुख्य मार्ग पीटबटावन, घंटाघर, धनोखर चौराहा, निबनेट तिराहा होते हुए छाया चौराहे पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान दानिश सिद्दीकी, हर्षित शुक्ला, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार रिंकल, निलेश सिंह राठौर, तरुण कुशवाहा, रजत मौर्या, फराज अहमद खांन, आकाश, वैस सलमानी, यासिर, बिलाल, चांद बाबू, अविनाश सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे