aajtaktimes

समाज को बांटने की साजिश हो रही: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए देश में असहिष्णुता का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में भय और असहनशीलता का माहौल है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस के लोग देश में असहिष्णुता का माहौल बना रहे हैं।
सोनिया ने ‘मित्रों’ संबोधन के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डेलिगेशन राष्ट्रपति जी से मिलकर आया। इसमें भय असहनशीलता का माहौल बनाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। सोनिया ने कहा कि देश की विविधता खतरे में है। आज समाज को बांटने की साजिश हो रही है।
मौजूदा माहौल से लोग नाराज हैं। मूल सिद्धातों पर हमला हो रहा है। सोची समझी साज़िश के तहत ये किया जा रहा है। ये भारतीय संस्कृति और विचार के खिलाफ है। देश में इंटॉलरेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद तीसरी बाद ये मार्च निकाला है। इससे पहले सोनिया गांधी के नेतृत्व में भी भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर कांग्रेस ने पीएम के विरोध में राष्ट्रपति भवन तक एक मार्च निकाला था।

Related

UP 303536233013306074

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item