aajtaktimes

हारी महिला प्रत्याशी के समर्थको ने SDM न्यायलय में किया तोड़फोड़,हड़कंप

जौनपुर । पंचायत चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थको ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में जम कर हंगामा किया | करन्जाकला ब्लाक के वार्ड नम्बर 3 के हारे हुए प्रत्याशी के समर्थको ने एसडीएम न्यायलय में तोड़फोड़ भी किया | साथ ही खुटहन ब्लाक के वार्ड नम्बर 19 के प्रत्यासी के समर्थक भी एक जुट हो गये | समर्थको का आक्रोश देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है | समर्थको का आरोप है की अधिकारियो ने मिली भगत करके उनके प्रत्यासी की जीत की घोषणा करने के बाद फिर हारने की घोषणा कर दिया |
जिला पंचायत के चुनाव में मतगणना करने वाले अधिकारियो की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है है | एक नही बल्कि कई ब्लाको में ऐसा मामला आ रहा है जहा पहले जीते हुए प्रत्यासी के नाम घोषणा करने के कुछ घंटे बाद हारने वाले प्रत्यासी को विजयी बना दिया गया | इस लापरवाही के चलते आज प्रत्यासी के समर्थको का गुस्सा फुट पड़ा और समर्थक सीधा कलेक्ट्रेट पहुच गये | समर्थको का आक्रोश इतना था की उन्होंने एस डी एम न्यायलय में तोड़ फोड़ भी किया | समर्थको का सीधा सीधा आरोप है की अधिकारियो ने मिली भगत करके उनके प्रत्यासी को जीतने के बाद भी हरा दिया |
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया की करन्जाकला के वार्ड नम्बर 3 के प्रत्यासी नीलम के नाम की घोषणा हो गई थी लेकिन बाद में जाँच में गलत आया तो जीते हुए प्रत्यासी सुभाष के नाम की घोषणा की गई | सभी लोगो को इसका कारण भी बता दिया गया था लेकिन आज उन्ही के समर्थको ने आकर तोड़ फोड़ किया है | सी आर ओ ने ये भी माना की ऐसी गलतिया सामने आई है |
भले ही अधिकारी अब इस बात को मान रहे है की कई जगहों पर ऐसी गलतिया हो गई है लेकिन इन सबके बीच समर्थको को समझा पाना उनके लिए मुस्किल हो रहा है | फ़िलहाल प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है ।

Related

UP 1056670683645192830

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item