aajtaktimes

गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने को किया आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के बरेली में जुआ खेल रहे दो युवकों के पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदने से हुई मौत की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना से गुस्साए लोगों के उग्र विरोध प्रदर्शन के सिलसिले ने ज़ोर पकड़ लिया है जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया है।
दरअसल, बरेली के छावनी क्षेत्र में जुआ खेल रहे दो युवकों ने पुलिस से बचने के डर से नदी में छलांग लगा डाली थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। खबर फैलने के बाद आक्रोशित लोगों ने जगह-जगह जमकर पथराव किया और आगजनी की।
गुस्साई भीड़ ने बरेली कैंट थाने को आग लगा दी। इतना ही नहीं भीड़ ने थाने में मौजूद गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव किया।
यह हुई थी घटना की शुरुआत
घटना की शुरुआत पुलिस को जुआ खेले जाने की जानकारी से हुई। पुलिस को पता चला था कि कैंट थाना क्षेत्र में कुछ लोगों की ओर से जुआ खेला जा रहा है। जब पुलिस उस जगह पर रेड मारने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद दिनेश और सतीश नाम के व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Related

UP 2993922003541877849

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item