aajtaktimes

ट्रेन में रूसी युवतियों ने इंडियन युवकों के साथ पार की सारी हदें !

बरेली। जंक्शन से गुजरने वाली राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रूसी युवती भारतीय युवकों के साथ अश्लील हरकत कर रही थीं। कोच में सवार यात्रियों ने विरोध किया। टीटीई ने अश्लील हरकत करने पर चेतावनी दी तो उससे भिड़ गयीं। टीटीई ने बेटिकट विदेशियों को बरेली जंक्शन पर उतार दिया। पुलिस ने इनसे जुर्माना वसूला।
डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली 12435 राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी जंक्शन से दो रूसी युवती तीन भारतीय साथियों के साथ शनिवार रात सवार हुई। सुबह ये युवकों के साथ अश्लील हरकत करने लगीं। विदेशी मेहमान होने के कारण पहले तो यात्रियों ने धैर्य रखा, लेकिन थोड़ी देर में पानी सिर के ऊपर हो गया। परिवार के साथ सफर कर रहे अंकुर गुप्ता ने टीटीई एचएस राणा से शिकायत कर नाराजगी जताई। दिल्ली रेल मंडल के टीटीई ने विदेशी युवतियों को सुधरने की हिदायत दी, लेकिन तो इनके साथ इनके भारतीय साथी उससे भिड़ गए।
टीटीई ने सभी के टिकट चेक किए तो इनके बेटिकट सफर करने का पता चला। कहा कि हमने वाराणसी से लखनऊ तक ड्यूटी करने वाले टीटीई को किराया राशि दे दी थी। टीटीई ने ने बरेली जंक्शन पर ठहरने के बाद चली राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चेन पुलिंग कर रोक दी। दोनों विदेशी और तीन भारतीय युवक-युवतियों को कोच से उतारा। ये ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं थे।
इस वजह से ट्रेन जंक्शन पर 10 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। आखिरकार आरपीएफ थाने के पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में लेकर 31, 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके बाद ये लोग बस से दिल्ली रवाना हुए।

Related

World 6906749582434237794

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item