बंदरो के आतंक से जनमानस त्रस्त
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_591.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों बन्दरों का आतंक बढ़ गया है। जिससे लोगों का सुख चैन उनसे छिन सा गया है।
क्षेत्र के टिकुरी, बदोसरायं, मरकामउ, बरदरी, रानीकटरा, मदारपुर, कोटवाधाम, टिकैतनगर, सहादतगंज, मेलारायगंज, खजुरी, जैसे विभिन्न गांवों में बन्दरों का आतंक इस तरह बढ़ गया है। जो खेतों में सब्जियों की गयी फसलों को नष्ट कर देते हैं। वहीं घरों के बाहर फैलाये गये अनाज को भी नुकसान पहुंचाते है। कपड़ों को फाड़ डालते है। खदेड़ने पर काट कर बुरी तरह से जख्मी कर देते हैं। टिकुरी निवासी, राधेश्याम रावत, गुरदयाल, धर्मेन्द्र कुमार यादव, विजय कुमार गौतम, कृष्ण कुमार यादव, आदि लोगों ने बन्दरों को पकड़वाये जाने की जिलाधिकारी से मांग किया है।

