DM ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/dm_22.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 वाई0 किशोर व यूनीसेफ की जनपद प्रभारी डा0 आरती मिश्रा के साथ जिला महिला चिकित्सालय, बाराबंकी पर मौजूद छोटे-छोटे बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद की कुल जनसंख्या 3442167 में 0-05 वर्ष तक के बच्चों की कुल संख्या 551992 है इन बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करने हेतु 1485 बूथ बनाये गये है तथा इनके सर्वेक्षण/पर्यवेक्षण हेतु 307 पर्यवेक्षको को लगाया गया है। इसी प्रकार डोर-टू-डोर कवरेज के लिए 1108 टीम तथा 102 ट्रांजिट टीमो को लगाया गया है। इन टीमो के सर्वेक्षण/पर्यवेक्षण हेतु 346 पर्यवेक्षको को लगाया गया है। इन बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करने हेतु 780000 डोज पोलियो ड्राप की आवश्यकता होगी, जिसका भंण्डारण करा लिया गया है। उदघाटन के अवसर पर अपर,उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव सक्सेना, डा0 जेता सिंह, डा0 आई.पी वर्मा, डा0 राजीव सिंह, डा0 डीके श्रीवास्तव, डा0 हर्षवर्धन पन्त, डा0 एससी धूसिया, डा0 एके वर्मा, डा0 केएनएम त्रिपाठी व फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता आदि मौजूद थे।
