aajtaktimes

एक चूहे ने फ्लाइट करा दी कैंसिल!

मैड्रिड। आईलैंड्स के बीच छोटी उड़ान के लिए बिल्कुल तैयार विमान को आखिरी समय में रोक देना पड़ा। दरअसल विमान में एक चूहा इधर से उधर भाग रहा था। पायलट ने आखिरी समय में विमान को उड़ाने से भी मना कर दिया। एयरलाइन ने फ्लाइट को वापस मेंटिनेंस के लिए एयरपोर्ट की साइट पर भेज दिया। ये विमान स्पेन से इटली जा रहा था।
एयर बर्लिन के विमान एबी7805 को चूहे ने कैंसिल करा दिया। ये सुनने में भले ही अजीब लगे पर है बेहद गंभीर घटना क्योंकि चूहे के काटे एक तार में अगर हवा में उड़ते समय शॉर्ट सर्किट हो गया तो विमान हवा में ही नष्ट हो सकता है। ऐसे में चूहे के दिखते ही पायलट ने उड़ान को रोकने का फैसला किया और वापस ले गया।
पायलट ने सभी यात्रियों को इंतजार करने के लिए कहा और वो विमान को ठीक करने वाले इंजीनियरों के हवाले कर गया। इस दौरान सभी यात्रियों ने 2 घंटे तक इंतजार किया कि विमान पूरी जांच के बाद वापस आ जाए। पर आखिर में सभी यात्रियों ने दूसरे विमान का टिकट खरीद लिया। इसके बाद रोकी गई उड़ान को रद्द करने का फैसला ले लिया।
एक यात्री ने कहा कि ये पहला मौका है, जब उसने प्लेन में चूहा होने की बात सुनी। क्योंकि प्लेन तो आखिरी समय तक सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होता है। ऐसे में ये तो गंभीर चूक है। ये विमान स्पेन के पल्म डे मलोर्का से इटली के इबिजा जा रहा था। दोनों ही शहर द्वीपों पर स्थित हैं। इसलिए वहां चूहों का कहर भी ज्यादा होता है।

Related

चूहा 3943811812368870168

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item