aajtaktimes

लालू की बेटी बनेंगी बिहार की डिप्टी CM! दावेदारों में बेटा भी शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद चर्चा जोरों पर हैं कि आरजेडी खेमे से किसी को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। बिहार के डिप्टी सीएम के लिए सबसे आगे लालू की बेटी मीसा भारती का नाम है। हालांकि दावेदारों में लालू के बेटे तेजस्वी का नाम भी चल रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की राज्य के मुख्यमंत्री होंगे और उनके नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर बढ़ेगा। इसके बाद से उप-मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू सरकार का दूसरा सबसे बड़ा पद अपने घर में रखना चाहता है।

कौन है मीसा भारती
मीसा भारती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी है। मीसा भारती है पति का नाम शैलेश कुमार है, वे पेशे के कम्प्यूटर इंजीनियर है। मीसा भारती ने इससे पहले पाटलीपुत्र सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तेजस्वी भी दावेदार
लालू के दोनों बेटे- तेजस्वी और तेजप्रताप भी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें तेजस्वी को भी डिप्टी सीएम का एक दावेदार माना जा रहा है। तेजस्वी राघोपुर विधानसभा से चुनाव जीत गए हैं जबकि तेजप्रताप ने महुआ सीट से जीत का परचम लहराया।

Related

लालू 5580259921188040561

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item