विवाह प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण PM की पत्नी का पासपोर्ट आवेदन खारिज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/pm.html
गुजरात में पासपोर्ट जारी करने वाले क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विवाह के बाद से ही अलग रह रही उनकी पत्नी जशोदाबेन के पासपोर्ट के आवेदन को यह कह कर लौटा दिया है कि इसके साथ विवाह का प्रमाण पत्र अथवा संयुक्त हलफनामा नहीं होने के कारण यह अपूर्ण है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जेड.ए. खान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नियमों के मुताबिक उक्त दस्तावेज आवेदन के साथ होने चाहिए।
जशोदाबेन, जो एक सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं और अपने भाई अशोक मोदी के साथ उत्तर गुजरात के महेसाणा जिले के एक कस्बे में रहती हैं, ने विदेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए पासपोर्ट का आवेदन दिया था।
अशोक मोदी ने भी पासपोर्ट के आवेदन को लौटाए जाने की पुष्टि की और कहा कि अब इस मामले में कानूनी विकल्पों पर गौर किया जाएगा। मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन के साथ दिए अपने हलफनामे में पत्नी के स्थान पर जशोदाबेन का नाम लिखा था।