मतदान कार्मिक पूरी निडरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें: DM
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/dm_25.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मण्डी समिति परिसर में तीसरे दिन पंचायत निर्वाचन अन्तर्गत
ग्राम पंचायतों के सदस्यों/प्रधानों के निर्वाचन को निष्पक्ष एवं
शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर तीन दिवसीय प्रशिक्षण
सम्पन्न हुआ। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र
ने मतदान कार्मिको का आवहान किया कि शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान
सम्पन्न कराने के लिए पूरी निडरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होने कहा कि शान्तिपूर्ण मतदान हेतु प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्था
सुनिश्चित की गयी है। मतदान केन्द्रो पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की
तैनाती की गयी है।
जिलाधिकारी ने पिछले पंचायत निर्वाचन को शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने
के लिए मतदान कार्मिको का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सदस्य/प्रधान के
चुनाव को ही मतदान कार्मिक सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण
भूमिका निभायेंगे। उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा मतदान कार्मिकों की
सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गयी है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान
सम्पन्न कराने में प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। मतदान कार्मिको की
सुविधा के लिए मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर उनके लिए भोजन की व्यवस्था
करायी जायेगी। उन्हें किसी अन्य का आतिथ्य स्वीकार नहीं करना है। अपने
आचरण एवं व्यवहार से उन्हें पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखना
है।
जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिको का आह्वान किया कि सदस्य/प्रधान ग्राम
पंचायत के निर्वाचन को एक महायज्ञ मानते हुए राज्य निर्वाचन आयोग और जिला
प्रशासन के स्वतंत्र/निष्पक्ष एवं विधिपूर्ण ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराने
के संकल्प को अपना संकल्प मानते हुए आयोग के दिशा निर्देशानुसार
सुचितापूर्ण ढ़ग से मतदान सुनिश्चित कराये। उन्होने ठण्ड के मौसम को देखते
हुए मतदान कार्मिकों को यह भी हिदायत कि मतदान केन्द्रों पर ठण्ड से बचाव
की व्यवस्था के साथ जाये। उन्होने यह भी बताया कि मतदान केन्द्र पर
प्रकाश एवं अन्य मूलभूति सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी
है।
सीडीओ/मतदान कार्मिक प्रभारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने मतदान कार्मिको से अपील
की कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ
मतदान व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराये। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें
मतदान प्रक्रिया के हर बिन्दु पर स्पष्ट जानकारी हो। प्रशिक्षण में बताये
गये सभी बिन्दुओं पर फिर से विधिवत अध्ययन कर ले। निर्वाचन आयोग के दिशा
निर्देशों की भली भांति जानकारी होने पर उन्हें मतदान के दिन कोई असुविधा
नहीं होगी। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का भी मतदान पूरी तरह
निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण होगा। मतदान कार्मिकों को जिला विकास अधिकारी
एके सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी डा. विनोद सिंह द्वारा मतदान
प्रक्रिया के सम्बन्ध में बिन्दुवार प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के
अन्तिम दिन आज मण्डी समिति में आयोजित दो पालियों में प्रशिक्षण
कार्यक्रम में 1 हजार पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया गया।
मतदान सेे दो दिन पहले ही बन्द हो जाएगी समस्त आबकारी दुकाने
बाराबंकी। पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों के
सदस्यों/प्रधानों के निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान को निष्पक्ष,
स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर जनपद की समस्त
देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग, ताड़ी की फुटकर बिक्री की दुकानों
एवं मादक पदार्थो की बिक्री की दुकाने प्रथम चरण में (रामनगर, सूरतगंज,
फतेहपुर और निन्दूरा) 26 नवम्बर, 2015 की साय 5 बजे से दिनंाक 28 नवम्बर,
2015 की सायं 5 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक, 29 नवम्बर, 2015 को द्वितीय
चरण में (दरियाबाद, पूरडलई, सिरौलीगौसपुर और बनीकोडर ) 01 दिसम्बर, 2015
की साय 5 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक, 03 दिसम्बर, 2015 को तृतीय चरण में
(हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर) 05 दिसम्बर, 2015 की साय 5 बजे अथवा
मतदान समाप्ति तक, तथा दिनंाक 07 दिसम्बर, 2015 को चतुर्थ चरण में (बंकी,
हरख, देवा और मसौली) 09 दिसम्बर, 2015 की साय 5 बजे अथवा मतदान समाप्ति
तक विकास खण्डों के क्षेत्र की सीमा से आगे 8 किमी की दूरी की समस्त
आबकारी दुकाने बन्द रहेगी। 12 दिसम्बर को पूर्वाहन 8 बजे से मतगणना
समाप्ति तक जनपद में समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग, ताड़ी की
फुटकर बिक्री की दुकानों एवं मादक पदार्थो की बिक्री की दुकान बन्द
रहेगी।