aajtaktimes

EXCLUSIVE VIDEO : फैजाबाद जेल सवालो के घेरे में,कैदी ने जारी की वीडिओ !







संदीप यादव

फैजाबाद | दलित महिला से दुष्कर्म के मामले में फैज़ाबाद जेल की सलाखों के पीछे कई महीनों से क़ैद हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव ने जेल के अंदर से ही अपना एक वीडियो शूट करवाया है | जिसमे उन्होंने पुलिस-प्रशसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेल में कैदियों को जानवरों जैसा खाना दिया जाता है, पानी जैसी दाल, कच्ची रोटियाँ और थाली में घास जैसी सब्जी को दिखाकर वो कह रहे है कि जब से वो इस जेल में बंद है तब से उन्हें तन्हाई बैरक में रखा गया है | जिसका दरवाजा हमेशा खुला रहता है, बगल वाली बैरक में ऐसे लोग बंद है शातिर अपराधी है | कभी भी यहाँ पर हत्या हो सकती है | इसके बाद वो 9एम एम के कारतूसों को दिखाते हुए कहा कि आखिर ये कारतुस और पिस्टल जेल में आई कहाँ से ? साथ ही उन्होंने सीएम से अपने मामले में सिविल पुलिस को छोड़कर किसी अन्य संस्था से निष्पक्ष जांच कराने का भी अनुरोध किया है | फिलहाल फैज़ाबाद जेल से जारी हुए इस वीडियो से यह तो साफ़ होता है कि जेल में कैदियों को दिए जाने वाले भोजन में भारी खामियां है लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर प्रतिबंधित बोर के कारतूस और मल्टीमीडिया मोबाईल फ़ोन पहुंचे कैसे | फैजाबाद जेल का ये कोई नया मामला नहीं है अभी कुछ माह पहले माफिया डान खान मुबारक ने भी जेल से विडिओ जारी कर सनसनी फैला दी थी |

बाइट - सूर्यमणि यादव जेल में बंद रेप का आरोपी

Related

UP 1488320730126542262

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item