aajtaktimes

जौनपुर पत्रकार संघ की नयी कार्यकारिणी गठित

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने आज संगठनात्मक ढांचे का नवीनीकरण करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। संघ ने पत्रकार भवन को नये स्वरुप में लाने के लिये रणनीति भी तय की इस सम्बन्ध में पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थिति सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिये रणनीति तय की। 
सर्वप्रथम संगठन के सदस्यों को संघ को मजबूत करने के लिये अपने-अपने सुझाव देने को कहा गया, सुझाव के उपरान्त सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन के अध्यक्ष के रुप में ओमप्रकाश सिंह रहेंगे जबकि महामंत्री का पद मधुकर तिवारी को सौंपा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कपिलदेव मौर्य और उपाध्यक्ष के लिये राजेन्द्र प्रसाद सिंह और विनोद तिवारी का नाम प्रस्तावित किया गया। संगठन में राकेशकांत पाण्डेय, शम्भूनाथ सिंह और आशीष श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, लोलारक दूबे कोषाध्यक्ष, मनोज वत्स को आय-व्यय निरीक्षक तथा वीरेन्द्र सिंह को प्रचारक मंत्री, वीरेन्द्र पाण्डेय कार्यालय मंत्री बनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह, त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी अकेला, मनोज उपाध्याय, रुद्र प्रताप सिंह सहित कुल 11 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये।
इस क्रम में पत्रकार भवन की आंतरिक साज-सज्जा को सुन्दर बनाने का भी निर्णय लिया गया जिसके तहत संगोष्ठी हाल के मंच को अत्याधुनिक तरीके से निर्मित करने के लिये सदस्यों ने सहमति जारी की।

Related

news 2164969754548473464

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item