aajtaktimes

ISIS ने ही मार गिराया प्लेन, रूसी विमान कंपनी ने भी माना, बाहर से हमला हुआ

काहिरा। रूस का विमान किसी तकनीकी खामी से नहीं बल्कि उसे मार गिराया गया था। रूसी विमानन कंपनी कोगालीमाविया ने शनिवार को मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में अपने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे ‘बाहरी कारणों’ को जिम्मेदार ठहराया है। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 224 व्यक्ति मारे गए थे।
बीबीसी के अनुसार, विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि यह बात सही है कि विमान दुर्घटना बाहरी हरकत के कारण हुई। विमानन विशेषज्ञ विमान के ब्लैक बॉक्स से प्राप्त आंकड़ों की जांच कर रहे हैं, जिसकी रपट आनी अभी बाकी है। क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना के पीछे आतंकवाद को खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध समूह ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
मॉस्को में एक संवाददाता सम्मेलन में विमानन कंपनी के उपनिदेशक ने किसी तकनीकी गड़बड़ी और पायलट की गलती की बात से इंकार कर दिया है। अलेक्जेंडर समीरनोव ने कहा कि आसमान में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की एकमात्र वजह विशुद्ध रूप से विमान पर बाहर से की गई हरकत हो सकती है। उन्होंने कहा कि विमान की प्रणाली के फेल होने जैसी कोई वजह नहीं है, जिसके कारण विमान आसमान में नष्ट हो गया।
विमानन कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने स्वीकार किया कि एक बार 2001 में उड़ान भरते समय विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत कर दी गई थी। समीरनोव ने कहा कि विमान की गति समाप्त हो गई और वह तेजी से नीचे आने लगा और चालक दल के सदस्यों ने स्थिति के बारे में संपर्क करने या सूचित करने की कोई कोशिश नहीं की। रूसी विमान एयरबस 321 ने शनिवार को मिस्र के शर्म अल-शेख से उड़ान भरी ही थी कि थोड़ी देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Related

World 2440010644952178101

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item