PM और CM केवल कर रहे बयानबाज़ी, किसान हुए लाचार- पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/pm-cm.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मवीर नहीं बयानवीर है, इनके राज्य में किसान पहले से लाचार था और अब धान क्रय केन्द्रो पर अपना उपहास व प्रशासन की बेरुखी देखकर लावारिस हो गया है । धान क्रय केंद्र के अधिकारी शासन प्रशासन के नियमो की खुले आम धज्जिया उड़ाकर किसान को प्राइवेट आढातियो के हाथो औने पौने दामो पर धान बेचने को एक साजिश के तहत मजबूर है, जिसका नतीजा है की मुख्यालय पर नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर 23 नवम्बर 2015 से 28 नवम्बर 2015 तक 1 किलो धान की खरीद नहीं हुयी । किसान का धान ट्राली पर लदा खड़ा है, प्रशासनिक अधिकारी धान किसानो के प्रति उदासीनता का रवैया छोड़कर सरकरी मनको के अनरूप धान की खरीद सुनिश्चित कराकर देश के अन्नदाता की खुशहाली सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाए ।
उक्त प्रतिक्रिया राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष / राज्य सभा संसाद पी एल पुनिया ने आज नवीन सब्जी मंडी स्तिथ धान क्रय केंद्र का औचक निरक्षण के पश्चात मौके पर खरीद अधिकारी राम मिलन से धान खरीद की स्तिथि की जानकारी लेने के पश्चात जिला खाध विपणन अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर व्यक्त किये ।
नवीन सब्जी मंडी पर सांसद के औचक निरक्षण पर धान क्रय केंद्र पर धान लदी ट्रेक्टर ट्रालीया तो सांसद को दिखायी दी लेकिन धान से खरीद सम्बंधित अधिकारी काफी देर तक नहीं मिले, न धान क्रय केंद्र पर तौल के लिये कांटा ही लगा मिला । सांसद श्री पुनिया द्वारा अभिलेख देखने पर ज्ञात हुआ कि 5 नवम्बर 2015 से उक्त केंद्र पर धान क्रय केंद्र का कार्य चालू है लेकिन मानक के अनुरूप धान की खरीद नहीं हुई है और आश्चर्य की बात यह है की प्रशासन के लाख वादों के बाद किसान क्रय केन्द्र से किसान वापस नहीं जायेगा और धान न खरीद करने वाले अधिकारी दण्डित होंगे और मुकदमा दर्ज होगा, जेल जायेगे उसके बावजूद उसके बावजूद भी सरकारी अभिलेखों के अनुसार 22 नवम्बर से 28 नवम्बर तक 1 किलो धान की खरीद नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर नहीं हुयी ।
इस पर सांसद पुनिया ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन की ही नहीं सरकार की मंशा का पता चलता है की किसान के दुख दर्द में भागीदारी और उसके आंसू पोछने वाला कोई नहीं है, केंद्र की भाजपा सरकार के बड़बोलेपन, प्रदेश सरकार की किसानो के प्रति अनदेखी और सिर्फ आश्वासन के वादों से किसान का भाग्य नहीं बदलने वाला है ।
पी.एल पुनिया ने कड़े शब्दों में धान खरीद से सम्बंधित अधिकारियो की कार्य करने की निंदा करते हुए कहा की किसान की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी । औचक निरक्षण के समय प्रदेश सचिव दीपक सिंह, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष मो.इरफ़ान, ज्ञानेश शुक्ला, जफरुदीन आदि कांग्रेसजन मौजूद थे ।

