चतुर्थ चरण के चुनाव के लिये 10 जोनल व 59 सेक्टर मजिस्ट्रेट किये गये तैनात
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/10-59.html
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रधान एवं सदस्य ग्राम पंचायत को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये 9 दिसम्बर को होने वाले चतुर्थ चरण के चुनाव हेतु 59 सेक्टर व 10 जोनल मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं। 48 अति संवेदनशील प्लस, 70 अति संवेदनशील, 146 संवेदनशील मतदान केन्द्र है। 1176 मतदेय स्थलों हेतु 1176 पोलिंग पार्टियां गठित की गयी हैं जिसमें कुल 4693 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2815 मतदान कार्मिक रिजर्व में लगाये गये हैं जिसके लिये पर्याप्त भारी संख्या में केन्द्रीय बल, पीएसी, पुलिस बल, होमगार्ड चुनाव सम्पन्न कराने के लिये लगाये गये हैं। साथ ही कलेस्टर मोबाइल, थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी भी तैनात किये गये हैं। वाहनों की चेकिंग हेतु बैरियर लगाये गये हैं।

