aajtaktimes

24 घण्टे क्रियान्वित रहेगा कण्ट्रोल रूमः DM

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये कन्ट्रोल रूम स्थापना की गयी है जिसके लिये प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी तैनात किये गये हैं। कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे क्रियान्वित रहेगा। अधिकारी व कर्मचारी निर्वाचन समाप्ति तक कन्ट्रोल रूम/सूचना प्रेषण केन्द्र के सफल संचालन का कार्य करेंगे। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि समस्त प्रभारी अधिकारी सभी चरणों के मतदान के दिवस प्रातः 6 बजे से सायं 8 बजे तक कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहकर कन्ट्रोल रूम का सफल संचालन सुनिश्चित करायेंगे व प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करके सम्बन्धित को तत्काल अवगत करायेंगे एवं फालोअप लेते रहेंगे। श्री गोस्वामी ने बताया कि उक्त कन्ट्रोल रूम के नम्बर हैं- 261311, 261312, 261313, 261317, 261318, 261319 जिनके पहले एसटीडी कोड 05452 लगाया जायेगा।

Related

UP 277570330575119207

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item