aajtaktimes

मानवाधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम 10 दिसम्बर को

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश चन्द्र ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, गृह (मानवाधिकार) अनुभाग-2 के निर्देश के क्रम में समस्त जनपदीय अधिकारियों से कहा कि मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित करके अपने नियंत्रणाधीन सरकारी विभागों, निगमों, फेडरेशनों, उपक्रमों, शैक्षिक संस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार शपथ दिलाये जाने की अपेक्षा की गयी है। साथ ही मानवाधिकार के प्रचार-प्रसार हेतु इण्टरमीडियेट स्तर के विद्यालयों में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा विश्वविद्यालय/संस्थाओं द्वारा सेमिनार एवं कारागार/पुलिस विभागों में मानवाधिकार के प्रति अधिकारियों/कर्मचारियों को संवेदनशील बनाये जाने के लिये कार्यशालाएं भी यथासम्भव आयोजित किये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होंने जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाकर कृत कार्यवाही से 11 दिसम्बर को सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करावें।

Related

UP 1125798394733200070

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item