aajtaktimes

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे चरण का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गया। यह चुनाव जनपद के विकास खण्ड मड़ियाहूं, रामपुर, रामनगर, बरसठी व सिकरारा क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्द्रों पर हुआ। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जहां केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह के अलावा तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी टीम बनाकर केन्द्रों का भ्रमण करते नजर आये। इसके बावजूद भी रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के दौड़ी गांव में कुछ दबंगों ने खलल पैदा किया तो मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लाल कार्ड जारी कर दिया। आरोप है कि असलहों से लैस होकर एक युवक मतदाताओं को धमका रहा था जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था लेकिन मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके अलावा रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के जमालापुर बूथ के वार्ड नम्बर 5 पर एक युवक द्वारा बाक्स में सादे बैलेट पेपर डालने का प्रयास किया गया। हालांकि देख लेने पर उक्त युवक पेपर लेकर मौके से फरार हो गया जबकि एक पेपर वहीं गिर गया जिसे पीठासीन अधिकारी ने कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया दिया है। समाचार लिखे जाने तक पंचायत के तीसरे चरण का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया।

Related

UP 4873561462465676149

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item