10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यकर्मियों का ‘पेन डाउन’ हड़ताल सफल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/10_23.html
मोटरसाइकिल जुलूस के साथ शुरू हड़ताल कार्य बहिष्कार के साथ समाप्त
नगर मजिस्टेªट को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगांे का ज्ञापन
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद शाखा के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस के साथ निर्धारित तीन दिवसीय हड़ताल पूरा हुआ जिसकी अध्यक्षता करते हुये बुधवार को कलेक्टेªट परिसर में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित नगर मजिस्टेªट को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन इस आशय के साथ सौंपा गया कि इसे शीघ्र ही शासन को भेजकर अवगत कराते हुये अमल में लाया जाय। दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के अंतिम दिन परिवहन, राजस्व संग्रह, शिक्षा, विकास भवन, सिंचाई, कलेक्टेªट, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मातृ शिशु कल्याण, कृषि, व्यापार कर, आईटीआई, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास, चकबन्दी, निर्वाचन, खाद्य रसद, आपूर्ति, होमगार्ड सहित अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों ने कलेक्टेªट परिसर में सभा किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यकर्मियों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता प्रदान की जाय, नयी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुये पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाय, पूर्व में लागू नकदीकरण व्यस्था लागू की जाय, कर्मचारियों को 7, 14 व 20 वर्षाें की सेवा पर 3 प्रोन्नति वेतनमान प्रदान किये जायं। इसी क्रम में जीएन दूबे अध्यक्ष संघर्ष समिति ने कहा कि तकनीकी योग्यताधारी संवर्गों को न्यूनतम 4800 ग्रेड वेतन करने व गैरतकनीकी योग्यता वाले संवर्गों को, जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है, को कम से कम 4600 ग्रेड वेतन दिया जाय। धरनास्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकरी संवर्ग की समस्याओं से सम्बन्धित 11 सूत्रीय मांग पत्र पर जिलाधिकारी से तत्काल द्विपक्षीय वार्ता के साथ जिला मंत्री सीबी सिंह द्वारा रखे गये प्रस्ताव समर्थन किया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर सिंह, डीआर सिंह, उपेन्द्र सिंह, राम अवतार यादव, अजय श्रीवास्तव, जेपी सिंह, फूलचन्द कन्नौजिया, अजय सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, डा. प्रदीप कुमार, अशोक मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, राजबली यादव, राम अवध लाल, सरिता सिंह, कृष्णा सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, रामलखन पाल, दयाराम गुप्ता, संजय चौधरी, शिवकुमार यादव, शिवशंकर यादव, महेन्द्र आजाद, अमर बहादुर, बदरे आलम, पारसनाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, रामकेश पाल, अखिल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सुनील श्रीवास्तव, हीरा लाल आजाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।