aajtaktimes

गरीबों की मद्द के लिये सरकार उनके साथ: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने व्हाइट क्लब मैदान तहसील प्रागंण में बारह सौ गरीब, निर्धन, असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सरकार पूरी तरह से गरीब, असहाय वर्ग के व्यक्तियों के लिए मदद में खड़ी है। इन सभी के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किये गये हैं। लाभकारी योजनाओं के माध्यम से मदद दी जा रही है। हम सभी संवेदनाओं को जब तक नहीं महसूस करेंगे तब तक हमारा यह प्रयास अधूरा रहेगा। हम सभी एकजुट होकर एक दूसरे की संवेदनाओं को महसूस करें और सुख दुख में सहयोग करें। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने इस वर्ग के दुख दर्द को समझते हुए कल्याणकारी योजनाओें का संचालन कराया है। जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी का सपना है कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बने जिसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। समाज में गरीबी वही महसूस कर सकता हेै जो गरीबी मे पला बड़ा हो। गरीबी का एहसास हमारे मुखिया को है जो गाँव गरीब की गलियों से निकलकर राजनीति के शिखर पर पहुँचे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस बार भी यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद की जा सके। हमारा यह प्रयास है कि गरीबो को यह कम्बल उनके लिए कुछ राहत प्रदान करेगा जो लोग गरीबी के कारण एक कम्बल तक नही खरीद सकते। हमारे मुखिया ने हमेशा किसानो, गरीबो, मजदूरो एवं शोषित वर्गाे के हक की लड़ाई लड़ी है और हमेशा सामाजिक भेदभाव के खिलाफ सघंर्ष करते रहते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नीलम यादव, तहसीलदार सदर उमेश सिंह, नायब तहसीलदार संदीप त्रिपाठी, नायब तहसीलदार संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी, शमीम फन्ने, रविनन खजान्ची, प्रदीप जैन, गौरीशंकर वर्मा, सरोज मौर्या, रीता वर्मा, सुनील शुक्ला, इमरान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8993949445781517597

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item