aajtaktimes

अभाविप ने अभियान चलाकर चेन्नई पीड़ितों के लिये एकत्रित किया साढ़े 11 हजार रूपया

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों के लिये अभियान चलाकर चंदा एकत्रित किया जिसमें टीडीपीजी कालेज के शिक्षकों सहित तमाम छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मालूम हो कि उक्त आपदा में भारी जन त्रासदी हुई है जिसमें लाखों लोग प्रभावित हुये हैं। इस प्राकृतिक आपदा से वहां के लोग उबर सके, इसके लिये राष्ट्रीय आह्वान पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभियान चलाकर चंदा एकत्रित किया। इसी क्रम में जनपद के कार्यकर्ताओं ने टीडीपीजी कालेज में अभियान चलाकर 11 हजार 456 रूपये एकत्रित किया। दो दिवसीय चलने वाले इस अभियान के प्रथम दिन आलोक रंजन श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, अंशुल विद्यार्थी, सिद्धार्थ सिंह, प्रवीन सिंह, कमलेश यादव, अभय प्रजापति, अंकित सिंह, अंकित शुक्ल, नितिन जायसवाल, अभिषेक आर्य, अभिषेक तिवारी, रवि प्रजापति, अवकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Related

UP 6180205367287989630

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item