aajtaktimes

मानवाधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ी मगर उल्लंघन भी बहुत हुयेः वकार हुसैन

विश्व मानवाधिकार दिवस पर हिन्दुस्तान मानवाधिकार एसोसिएशन न आयोजित की गोष्ठी
जौनपुर। 10 दिसम्बर का दिन मजलूमों के लिये उम्मीद व साहस का दिन कहा जा सकता है। मानवाधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ी है लेकिन मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं भी कम नहीं हुई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण देश भर में नीचे से ऊपर तक व्याप्त भ्रष्टाचार है। उक्त बातें विश्व मानवाधिकार दिवस पर गुरूवार को कैम्प कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये हिन्दुस्तान मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव वकार हुसैन ने कही। इसी क्रम में उपाध्यक्ष ज्ञान कुमार, पत्रकार एस  एम मासूम, मीडिया प्रभारी नौशाद अली, डा. राधेश्याम, दयाराम यादव, सफीरूद्दीन प्यारे, मो. रजा, नीरज अरोरा, एसक्यू रजा, राजकुमार गुप्ता, ठाकुर प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि कमजोरों दलितों व अल्पसंख्यकों पर जुल्म आज भी हो रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अन्त में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायिक मजिस्टेªट अब्बास हुसैन एहसास व वरिष्ठ सर्जन डा. एए जाफरी ने मानवाधिकार उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जतायी। बैठक की अध्यक्षता जूरी जज डा. दिलीप सिंह एवं संचालन पत्रकार आरिफ हुसैनी ने किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे

Related

UP 1158982928490272136

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item