aajtaktimes

अखिलेश ने खोला खजाना, विधायक ने 1304 किसानों को वितरित की चेक


अजमी रिज़वी

बाराबंकी। प्रदेश के युवा ऊर्जावान सफल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के लिये अपना खोला खजाना, अतिवृष्टि से तबाह किसानों को मिली राहत, कस्बा सतरिख में सतरिख सतरिख देहात के 1304 किसानों को क्षेत्र के विधायक राम गोपाल रावत ने 44 लाख, 68 हजार की धनराशि चेकें वितरित की। चेक वितरण अवसर पर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि अच्छे दिन लाने वालों ने किसानों को बड़े सपने दिखा कर वोट जरूर ले लिये किन्तु किसानों के सितारे जब गर्दिश में पड़े तो मुड़कर भी नही देखा वही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की एक आवाज पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने खजाने से किसानों को राहत देने का काम किया। इतना ही नही चाहे गॉव कस्बा हो या शहर चारों तरफ विकास की अविरल धारा के साथ विकास हो रहा है। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि 108/102 नम्बर की समाजवादी एम्बुलेन्स सेवा आज गरीबों की जीवन दायनी साबित हुयी है। समुचे विधान सभा क्षेत्र में लोहिया ग्रामों, जनेश्वर मिश्र योजना, समाजवादी पेंशन के माध्यम से सैकडों सड़को का निर्माण हजारों महिलाओं के खातों में सीधे पेन्शन का लाभ मिल रहा है। हम समाजवादी है सामन्त वादी नहीं। आने वाले चुनाव में फिर समाजवादी की सरकार यही किसान, नौजवान, महिलायें, मुसलमान बनने जा रहे है। किसान चेक वितरण कार्यक्रम में सतरिख चेयरमैन रेहान कामिल, उमाकान्त श्रीवास्तव, चौधरी कलीमुददीन उस्मानी, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, नाजिमा शाहीन, लेखपाल गोकरन, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मो. आरिफ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8116695079010145427

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item