बदहाली में पंचायत भवन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_973.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पंचायत भवन हजरतपुर ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। काफी अर्सा पूर्व ग्राम हजरतपुर में ग्राम सभा की खुली बैठक व ग्राम पंचायत के सम्बन्ध में अन्य कार्यों को सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम हजरतपुर में पंचायत भवन का निर्माण हुआ था। जो उचित रख रखाव के अभाव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिसका उपयोग ग्रामीण कण्ड़े, उपले लकड़ियां रखने के लिए कर रहे हैं। साथ ही साथ गांव के पशु भी उसमें बैठे हुए गन्दगी फैला रहे हैं।
