aajtaktimes

खड़े ट्रक में पिकअप घुसी, 19 लोगों की मौत

राजस्थान , प्रतापगढ़ । जिले के बरौल घाटा गांव के निकट शनिवार शाम को खड़े ट्रक में पिकअप घुसने से 17 जनों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गम्भीर होने से उनको उदयपुर रैफर किया गया। बाकी छोटीसादड़ी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसी पिकअप को बुश्किल बाहर निकाला पिकअप में सवार लोग मजदूरी करके अपने गांव लौट रहे थे। देर रात तक पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार छोटी सादड़ी इलाके में खेत और मकानों में काम करने वाले श्रमिक शाम को घर लौटने के लिए पिकअप में सवार हुए। बरौल गांव के निकट घाटे में ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक सड़क पर ही खड़ा था। श्रमिकों से भरी पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 17 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। 15 से 20 जने घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके के लिए दौड़े। आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए आए। घायलों को छोटीसादडी लाया गया। यहां से दस को उदयपुर रैफर कर दिया गया।

Related

UPDATE 253022357400489684

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item