aajtaktimes

हादसे में मंदिर हुआ ध्वस्त, हनुमान जी की मूर्ति को खरोंच तक न आई

यूपी के बांदा के मवई गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव से गुजर रहे हाइवे पर बने हनुमान मंदिर में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। जिसकी वजह से मंदिर में सो रहे दो पुजारियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका वहां इलाज चल रहा है।
हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने पर अपना कंट्रोल खो दिया और ट्रक हनुमान मंदिर में जा घुसा। जिससे मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन और गांव वालों की मदद से मंदिर के मलबे को हटाया गया। पुलिस ने मलबे में दबी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन आश्चर्य की बात है कि हादसे में हनुमान जी की मूर्ति को खरोंच तक नहीं आई है। इलाके के लोग इसे बजरंगबलि का चमत्कार बता रहे हैं।

Related

UP 1352783431407139897

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item