मेंहदीपुर वाले बालाजी सरकार का जागरण 19 को
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/19_13.html
जौनपुर। घाटा मेंहदीपुर
वाले श्री बालाजी सरकार (बाल रूप हनुमान जी) का जागरण एवं प्रसाद वितरण का
कार्यक्रम 19 दिसम्बर दिन शनिवार की सायं 6 बजे से होगा। इस आशय की
जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम नगर के
रूहट्टा स्थित शाश्वत उत्सव वाटिका में होगा। उन्होंने बताया कि उक्त
कार्यक्रम में परम पूज्य श्री गोण्डा वाले महाराज जी महाराज आ रहे हैं।
उक्त आयोजन को सफल बनाने में रोहित गुप्ता, दिनेश चन्द्र गुप्ता, डा.
प्रमोद वाचस्पति, शम्भूनाथ सहित अन्य लोग लगे हुये हैं।

