अखिल भारतीय संघ के अधिवेशन में प्रतिभाग नहीं करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_504.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अरविन्द
शुक्ल की अध्यक्षता में कचहरी स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जहां निर्णय
लिया गया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में संघ प्रतिभाग
नहीं करेगा। श्री शुक्ल ने बताया कि उक्त अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले
शिक्षकों को देय विशेष अवकाश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने रद्द कर
दिया है और इसकी सूचना शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी से मिलकर दे दिया है। इसके क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा
कि सचिव इलाहाबाद के आदेश के क्रम में किसी भी शिक्षक को अधिवेशन में
प्रतिभाग करने हेतु विशेष अवकाश नहीं दिया जायेगा। बैठक में रविचन्द यादव,
लाल साहब यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, मनोज यादव,
लक्ष्मीकांत सिंह, प्रमोद दूबे, आनन्द यादव, शैलेन्द्र पाल, अनिल यादव सहित
अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

