राष्ट्रीय लोक अदालत में 9757 वादों का हुआ निस्तारण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/9757.html
जौनपुर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण के
तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ
जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश लुकमानुल हक ने किया। लोक अदालत
में विभिन्न अदालतों के माध्यम से सिविल के 57, फौजदारी के 3003, प्रशासनिक
अधिकारियों के माध्यम से 6198, उत्तराधिकार के 17, एमएसीपी के 19,
उपभोक्ता फोरम के 10, विद्युत के 3, राजस्व 93, वन विभाग के 1,
प्रीलिटिगेशन के 356 वाद मिलाकर कुल 9757 वादों का निस्तारण हुआ। इसी दौरान
लघु आपराधिक वादों में 1736261 रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूलने के साथ
ही एमएसीपी प्रतिकर की राशि 3247000 रूपये, वैवाहिक राशि 631700 रूपये,
उत्तराधिकारी की राशि 11884037 रूपये, स्टैम्प कमी की राशि 453540 रूपये की
पूर्ति करायी गयी। इस दौरान विभिन्न बैंकों सहित अन्य कम्पनियों के
प्रीलिटिगेशन के 356 वादों के निस्तारण करके 22290175 रूपये की वसूली की
गयी। इस अवसर पर न्याय पालिका के तमाम अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी,
प्राधिकरण के सदस्य, अधिवक्ता, वादकारी आदि उपस्थित रहे। लोक अदालत के
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन राजीव पालीवाल सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण ने किया।

